{"_id":"688e70f1e4c1da983501bc37","slug":"heavy-rain-for-25-minutes-alert-today-too-mathura-news-c-369-1-mt11009-133654-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 25 मिनट तक हुई तेज बारिश, आज भी अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 25 मिनट तक हुई तेज बारिश, आज भी अलर्ट
विज्ञापन
मथुरा। बारिश में हाईवे पर गुजरते वाहन।
- फोटो : mathura
मथुरा। शनिवार को दोपहर में करीब 25 मिनट तक तेज बारिश हुई। कई जगह जलभराव हो गया। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। हालांकि नगर निगम की टीम जलनिकासी में लगी रही है। वहीं मौसम विभाग ने रविवार को भी जोरदार बारिश के आसार जताए हैं।
मानसून के बाद लगातार बारिश हो रही है। कही हल्की तो किसी दिन जोरदार बारिश हो रही है। जिले के अधिकतर क्षेत्रों का यही हाल है। शुक्रवार रात करीब एक बजे हल्की बारिश हुई। इसके बाद शनिवार सुबह धूप निकल गई। दोपहर में काले बादल छाने लगे और थोड़ी देर में जोरदार बारिश होने लगी। करीब 25 मिनट तक हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। अंडरपासों पर दो-दो फीट पानी भर गया।
वहीं महोली रोड, कृष्णानगर, चंदनवन और होलीगेट समेत कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रही। हालांकि अंडरपासों पर नगर निगम टीम ने अतिरिक्त पंप सेट लगाकर जलनिकासी की। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अपने आप पानी निकल गया। इधर, बारिश की वजह से वाहनों की पहिये थम गए। मथुरा-वृंदावन मार्ग समेत कई मार्गों पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, रविवार को जोरदार बारिश के आसार हैं। तेज हवाओं के साथ गर्जन वाले बादल बनने एवं बिजली चमकने के भी आसार हैं। जिले के अधिकतर क्षेत्रों का यही हाल रहेगा। इससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।