{"_id":"6a480210720905a9050e5a04","slug":"heavy-rain-and-swirling-questions-confused-the-tet-mathura-news-c-369-1-mt11022-148887-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: तेज बारिश और घूमते सवालों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: तेज बारिश और घूमते सवालों ने उलझाया
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों पालियों की परीक्षा हुई। बारिश ने भी अभ्यर्थियों का कड़ा इम्तिहान लिया। परीक्षा के दौरान सुबह हुई बारिश और जगह-जगह जलभराव के कारण अभ्यर्थियों को केंद्रों तक भीगते हुए परेशानी का सामना करते हुए पहुंचना पड़ा। वहीं परीक्षा में तार्किक सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझा दिया।
परीक्षा में तार्किक सवालों ने अभ्यर्थियों का बौद्धिक कौशल परखा। पेपर देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर मध्यम स्तर का रहा, जहां बाल विकास के प्रश्न बेहद सरल थे वहीं गणित, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन के तार्किक प्रश्नों ने उलझा दिया। पहली पाली में उच्च प्राथमिक और दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर का पेपर हुआ। केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
92 फीसदी से अधिक रही उपस्थिति
15 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 12,193 अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रथम पाली में 6,344 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 5,888 उपस्थित व 456 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति प्रतिशत 92.81 फीसदी रहा। वहीं द्वितीय पाली में 6,719 अभ्यर्थियों में से 6,305 उपस्थित और 414 ने परीक्षा छोड़ दी। इस पाली में उपस्थिति का प्रतिशत 93.83 फीसदी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आज एक ही पाली में होगी परीक्षा
आज एक ही पाली में सुबह 9:30 से 12 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 6720 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें प्राथमिक स्तर का पेपर होगा।
-- -- -- -
बाल विकास के प्रश्न बेहद आसान और सीधे थे। गणित-विज्ञान के सवालों का स्तर औसत रहा। बारिश से परेशानी हुई। - निशा, आगरा
सामाजिक अध्ययन और गणित के कुछ प्रश्नों ने परीक्षा हॉल में काफी परेशान किया, वे बहुत घुमावदार थे। - मुकेश, अलीगढ़
तार्किक प्रश्नों को हल करने में काफी समय लगा, प्रश्नों के स्तर ने हमारी बुद्धिमत्ता को परखा, बारिश से परेशानी हुई। - तालिब खान, अलीगढ़
प्रश्न पत्र सामान्य था, मनोविज्ञान के प्रश्नों के उत्तर तय करने में सोच-विचार करना पड़ा। जलभराव से परेशानी हुई। - सचिन, आगरा