फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hearing in Rahul murder case to be held today

Mathura News: राहुल की हत्या के मामले में आज होगी सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Hearing in Rahul murder case to be held today
मथुरा। लोटस गार्डन हत्याकांड मामले की सुनवाई आज एडीजे चतुर्थ अनुराग शर्मा की अदालत में होगी। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में पुलिस और सीबीसीआईडी की विवेचना में क्लीन चिट मिले एक हत्यारोपी को साक्ष्यों के आधार पर तलब किया है।
विज्ञापन

हाईवे थाना क्षेत्र के विकास नगर निवासी राहुल गोस्वामी 17 नवंबर 2024 को लोटस गार्डन में महाविद्या कॉलोनी निवासी अखिल पटना के रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे। राहुल के पिता सत्यानंद गिरी ने आरोप लगाया था कि अखिल ने अपने बेटे सक्षम को भेजकर राहुल को पार्किंग में बुलाया, जहां गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

तत्कालीन गोविंद नगर थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर की विवेचना में अखिल पटना, उनके बेटे सक्षम के अलावा शुभम अग्रवाल, आकाश गुप्ता और संजय शर्मा के नाम सामने आए थे। बाद में मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंपी गई। सीबीसीआईडी ने विवेचना में पाया कि संजय और सक्षम घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे और दोनों के नाम विवेचना से अलग कर दिए गए। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने रिकॉर्ड में पाया कि राहुल को सक्षम ने फोन कर बुलाया था और घटना से पहले राहुल की अंतिम बातचीत भी सक्षम से हुई थी। आज कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed