फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   heama malini

50 किलोवाट के सोलर प्लांट का सांसद हेमामालिनी ने किया उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
heama malini
वृंदावन। अक्रूर घाट स्थित श्री गोविंद गोधाम ट्रस्ट गोशाला में 50 किलोवाट के सोलर प्लांट का भागवत प्रवक्ता देवी चित्रलेखा व सांसद हेमा मालिनी ने उद्घाटन किया गया। सांसद ने कहा कि यह बड़ा ही हर्ष का विषय है कि वृंदावन के अक्रूर घाट स्थित श्री गोविंद गोधाम ट्रस्ट गोशाला में सभी गो माताओं का बड़े ही श्रद्धा पूर्वक सेवा की जाती है। इस गोशाला में गाय माता की सेवा के लिए वृंदावन के ही नहीं बल्कि लुधियाना, पंजाब, अमृतसर के भी उद्योगपति सेवा करते हैं। यहां पर गो माता की सेवा बड़े ही श्रद्धा भाव से की जाती है। अब से यह गोशाला सोलर से संचालित होगी, जैसा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने मन की बात में कह चुके हैं, कि सभी को सोलर लाइट को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, विपिन मुकुट वाले, महंत मोहिनी बिहारी शरण भी मौजूद रहे। वहीं कथा प्रवक्ता देवी चित्रलेखा ने कहा कि कान्हा की नगरी श्री धाम वृंदावन में गो माताओं की जिस प्रकार से सेवा होती है। यह सेवा देखकर मन भाव विभोर हो जाता है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed