फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Health worker dies 4 days before retirement

Mathura News: सेवानिवृत्ति से 4 दिन पहले स्वास्थ्यकर्मी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Health worker dies 4 days before retirement
मथुरा। सदर थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्ति से 4 दिन पहले स्वास्थ्य कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार ने बताया कि औरंगाबाद की कृष्णा धाम कॉलोनी निवासी लालता प्रसाद चौधरी (58) जिला अस्पताल में वार्ड बॉय के पद पर तैनात थे। बुधवार की शाम को ड्यूटी करके घर पहुंचे। रात को अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लालता प्रसाद 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले थे। सेवानिवृत्त होने से 4 दिन पहले उनकी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस को जानकारी हुई तो शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed