{"_id":"604271a08ebc3eda731b9404","slug":"health-corona-vrindavan-kumb-mela-mathura-news-agr483393821","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल और महाराष्ट्र से आ रहे लोगों की हो रही कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल और महाराष्ट्र से आ रहे लोगों की हो रही कोरोना जांच
विज्ञापन
मथुरा। केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले और नये स्ट्रेन के खतरों को देखते हुए मथुरा में भी सख्ती शुरू हो गई है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग से दूसरे प्रदेश खासकर केरल और महाराष्ट्र से आ रहे लोगों की कोविड स्क्रीनिंग और कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था की है। इसके लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर कैंप लगाकर जांच की जा रही है।
महाराष्ट्र के पुणे निवासी एक महिला के साथ बंगलुरु निवासी मां-बेटी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। वहीं, वृंदावन कुंभ में खासी सतर्कता बरती जा रही है। यहां आने वाले लोगों के रैंडम सैंपल लिए जा रहे हैं। संतोषजनक बात यह है कि वृंदावन कुंभ से अभी तक कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है।
- मथुरा रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। जहां केरल और महाराष्ट्र से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। जो यात्री मथुरा उतरता है, कोशिश रहती है कि महाराष्ट्र और केरल के यात्री का कोरोना जांच के लिए नमूना लेने के बाद ही घर जाने दिया जाए। - डॉ. भूदेव, कोविड प्रभारी।