फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Head constable consumed poisonous substance, police said - had stomach pain

Mathura: हेड कांस्टेबल ने विषाक्त का सेवन किया या नहीं...एक बयान में उलझा मामला, अस्पताल में भर्ती

Thu, 06 Feb 2025 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Feb 2025 10:34 PM IST
सार

वृंदावन थाने में तैनात हेड कांस्टेबल ने विषाक्त का सेवन किया या फिर पेट में दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पर विभाग में खूब चर्चा हो रही है। हालांकि तबीयत में सुधार होने के बाद हेट कांस्टेबल के बयान ने सुबकुछ साफ कर दिया है। 

विज्ञापन
Head constable consumed poisonous substance, police said - had stomach pain
जहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मथुरा के वृंदावन थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने मंगलवार रात पुलिस लाइन स्थित आवास पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। साथियों को जानकारी हुई तो उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। साथ ही परिजनों को जानकारी दी। हालांकि पुलिस हेड कांस्टेबल के विषाक्त पदार्थ खाने से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक रामरतन सिंह ने बताया कि इटावा निवासी एक हेड कांस्टेबल वृंदावन थाने में तैनात हैं। मंगलवार रात को उनकी तबीयत खराब हुई तो अस्पताल में भर्ती कराया। वह 2022 में मथुरा आए थे और 2006 में पुलिस में भर्ती हुए थे। 
विज्ञापन


शाम को वह स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे और हेड कांस्टेबल से बात की। हेड कांस्टेबल ने उन्हें बताया कि रात को उनके पेट में दर्द हुआ था। इसकी जानकारी होने पर साथियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया दिया। अब उनकी तबीयत सही है। सूचना पर उनकी पत्नी भी अस्पताल पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed