फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ham kaanha ke braj ke vaasee apanee hee dhun mein rahate hain...

Mathura News: हम कान्हा के ब्रज के वासी अपनी ही धुन में रहते हैं...ब्रजरज उत्सव में छा गए कवि, हुआ समापन

Sat, 16 Nov 2024 02:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Nov 2024 02:26 PM IST
सार

ब्रजरज उत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन कवियों ने समां बांध दिया। 
 

विज्ञापन
ham kaanha ke braj ke vaasee apanee hee dhun mein rahate hain...
मथुरा। ब्रज रज उत्सव में काव्य पाठ करतीं कवियत्री पूनम वर्मा। - फोटो : mathura

विस्तार

ब्रजरज उत्सव का शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन के साथ समापन हो गया। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात कवि गीतकार विष्णु सक्सेना, दिनेश रघुवंशी और मनवीर मधुर जैसे कवियों की मौजूदगी ने कवि सम्मेलन को ऊंचाइयां प्रदान कीं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ब्रजरज उत्सव का आयोजन धौलीप्याऊ स्थित रेलवे मैदान पर किया गया। उत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को कवि सम्मेलन की शुरुआत ममता शर्मा ने सरस्वती वंदना मां हमारे देश का विकास हो शारदे से शुरुआत की। ओज के कवि मनवीर मधुर ने जीवन में प्यार करो तो इतना करो से काव्य पाठ शुरू किया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कृष्ण की भूमि पर राम पर छंद प्रस्तुत कर कविता पाठ किया। भारती शेरों शांतिवृत तोड़ शत्रु के लिए विनाशकारी बन जाएगा..., विफल शास्त्र के होने पर शस्त्र जगाना पड़ता है... कविताएं पढ़ीं। दिनेश यदुवंशी ने संचालन किया। कवयित्री डॉ. पूनम वर्मा ने किसी की याद में खुशबू मैं भींगे केस लाई हूं..., कि हमने घर पर इनको क्या क्या करते हुए देखा है..., हम कान्हा के ब्रज के वासी अपनी ही धुन में रहते हैं... आदि कविता पढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवध से आए कवि प्रियांशु गजेंद्र ने हम हैं अनाड़ी और प्यार की कठिन राह सहित अन्य कविता पाठ किया। कवि सम्मेलन में विष्णु सक्सेना, शबीना अदीब, सर्वेश अस्थाना, हेमंत पांडेय ने कविता पाठ किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने अपनी पुस्तक एक प्रतिध्वनि के लिए सभी कवियों को स्वागत सम्मान स्वरूप भेंट की।


इससे पूर्व ब्रजरज उत्सव के मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुति हुईं। गंगा रानी चतुर्वेदी के निर्देशन में महारास हुआ। दिनेश पाल सिंह व नेहा शर्मा, श्रीमंजरी ग्रुप ने भजन प्रस्तुत किए। राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त देविका एस देवेंद्र ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया। रागिनी श्रीवास्तव नित्यांजलि फाउंडेशन द्वारा नृत्य गायन किया। पूर्व विधायक हुकुम चंद तिवारी, नवीन मित्तल, विप्रा ओएसडी प्रसून द्विवेदी, वित्ताधिकारी विजय सिंह, पवन चतुर्वेदी, चिंताहरण चतुर्वेदी, प्रदीप गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed