{"_id":"680fd91ef1d699177d099744","slug":"guards-rifle-and-cartridges-recovered-within-24-hours-mathura-news-c-29-1-mtr1013-388716-2025-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गार्ड की रायफल छीन ले गए बदमाश, पुलिस ने 24 घंटे में की बरामद; चार शातिर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गार्ड की रायफल छीन ले गए बदमाश, पुलिस ने 24 घंटे में की बरामद; चार शातिर दबोचे
Tue, 29 Apr 2025 12:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:26 PM IST
सार
गार्ड की रायफल छीनने के चार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। इनके पास से छीनी गई रायफल के साथ ही कारतूस भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
मथुरा। पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : mathura
विस्तार
मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र के गांव अक्रूर में चहारदीवारी तोड़कर गार्ड की रायफल छीनने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में अनावरण कर दिया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर रायफल व कारतूस बरामद कर लिए।
विज्ञापन
जैंत पुलिस ने गांव अहिल्यागंज निवासी नामजद आरोपी दीपक, चंदन, तोताराम व भोला को अक्रूर घाट की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके कब्जे से गार्ड की छीनी गई रायफल व कारतूस बरामद हुए हैं। एक पर्स भी बरामद किया। इसमें एटीएम कार्ड, 200 रुपये तथा एक पेन कार्ड था।
सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि चार लोग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि चार लोग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।