{"_id":"64f600ac51ccaceebf06b123","slug":"guards-beat-up-women-devotees-who-came-to-visit-banke-bihari-in-mathura-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: आराध्य श्री बांके बिहारी के दर्शन को आईं महिला श्रद्धालुओं को गार्डों ने पीटा; थाने पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: आराध्य श्री बांके बिहारी के दर्शन को आईं महिला श्रद्धालुओं को गार्डों ने पीटा; थाने पहुंचा मामला
Mon, 04 Sep 2023 10:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 04 Sep 2023 10:05 PM IST
सार
मथुरा के वृंदावन में आराध्य श्री बांके बिहारी के दर्शन को आईं महिला श्रद्धालुओं को गार्डों ने पीटा। दोनो पक्ष अपनी अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे। यहां मामले में समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर, वृंदावन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को महिला गार्डों ने ठाकुरजी के दर्शन करने आईं तीन महिला श्रद्धालुओं को पीटा, उनके बाल खींचे और कंधे पर काट लिया। घायल महिला श्रद्धालुओं ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला रफादफा हो गया।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले तीन सगी बहनें मुंबई के अंधेरी क्षेत्र निवासी संजू, दिल्ली निवासी पूनम तिवारी और गुरुग्राम की रहने वाली रीना भारद्वाज बांकेबिहारी के दर्शन करने आईं। वह जगमोहन से दर्शन कर रही थीं। तभी वहां तैनात महिला गार्ड पूनम शर्मा ने उन्हें जगमोहन से धक्का देते हुए आगे बढ़ने को कहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: जेल में बंद भाई को बचाने के लिए रची खौफनाक साजिश...खुद के साथ दोस्त को मारी गोली, हकीकत जान पुलिस भी सन्न
विज्ञापन
इस पर महिलाओं ने उनसे कुछ पल ठहरने के लिए कहा। इसी बात को लेकर महिला श्रद्धालु और सुरक्षा गार्ड के बीच झ़गड़ा हो गया। यह देख महिला गार्ड के समर्थन में दो और गार्ड वहां पहुंच गईं। इन्होंने तीनों श्रद्धालु महिलाओं के बाल खींचे और पिटाई कर दी। एक महिला गार्ड ने पूनम तिवारी के कंधे पर काट लिया।
यह भी पढ़ेंः- UP News: शाम को पिता ने डांटा...सुबह दुनिया छोड़ गया बेटा, इस हाल में मिला शव खिसक गई परिजन के पैरों तले जमीन
इस विवाद से मंदिर के चौक में हलचल मच गई। घायलावस्था में तीनों महिलाएं बांकेबिहारी पुलिस चौकी शिकायत करने पहुंची। चौकी प्रभारी राजकुमार ने उन्हें कोतवाली का रास्ता दिखा दिया। चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि श्रद्धालु महिलाएं शिकायत करने आई थी, जिन्हें कोतवाली भेज दिया गया है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।