फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man shot himself to save his brother who jailed In Firozabad Police arrested two accused

UP: जेल में बंद भाई को बचाने के लिए रची खौफनाक साजिश...खुद के साथ दोस्त को मारी गोली, हकीकत जान पुलिस भी सन्न

Mon, 04 Sep 2023 07:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Sep 2023 07:15 PM IST
सार

फिरोजाबाद में जेल में बंद भाई को बचाने के लिए युवक ने खौफनाक साजिश रची। उसने खुद के साथ दोस्त को गोल मार ली। हकीकत जान पुलिस भी सन्न रह गई। 

विज्ञापन
young man shot himself to save his brother who jailed In Firozabad Police arrested two accused
जेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जेल में बंद अपने फुफेरे भाई को बचाने के लिए युवक ने खुद को गोली मार ली। घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी उपचार के दौरान अस्पताल से फरार हो गए। पुलिस जांच के बाद हकीकत सामने आई तो सभी लोग हैरान रह गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें भी जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


मामला रजौरा थाना क्षेत्र के वसीरपुर गांव का है। गांव निवासी रामलखन ने बीती 30 अगस्त को खुद व अपने दोस्त रवि पर पिस्टल से फायरिंग कर ली। गोली लगनो से दोनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को संयुक्त चिकित्सालय, शिकोहाबाद में भर्ती कराया। यहां से दोनों रात में फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को शक हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- कोबरा का कहर: एक दर्जन गावों की बत्ती कर दी गुल, सांप की हरकत ने बिजली अधिकारियों के उड़ाए होश
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में गहनता से पड़ताल की। पड़ताल में दोनों का फर्जीवाड़ा सामने आ गया। एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रामलखन ने जेल में बंद अपनी बुआ के लड़के योगेंद्र निवासी सकटू, थाना खैरगढ़ का पक्ष मजबूत करने के लिए खुद व अपने मित्र रवि पर फायरिंग की थी। जांच में हकीकत सामने आई तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ेंः- UP: दिव्यांशु बन साहिल खान ने Instagram पर फंसाया...फिर होटल में लूटी आबरू; बेटी की हालत देख टूट गया परिवार

एसपी ग्रामीण ने बताया कि नसीरपुर थाना क्षेत्र में करीब दस माह पहले एक मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें पड़ताल के दौरान कई तथ्य फर्जी पाए गए। इनमें मुकदमा संख्या 225 वर्ष 2022, मुकदमा संख्या 11 वर्ष 2023, मुकदमा संख्या 40 वर्ष 2023 और मुकदमा संख्या 150 वर्ष 2023 ये मुकदमे शामिल हैं। सभी मामलों में फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाले वादी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed