{"_id":"6748c52445ef0604af099624","slug":"grp-caught-three-thieves-with-14-mobile-phones-from-the-junction-mathura-news-c-369-1-mt11008-121336-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा जीआरपी और आरपीएफ के हत्थे चढ़े ऐसे चोर, जो पलक झपकते ही उड़ा लेते हैं मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा जीआरपी और आरपीएफ के हत्थे चढ़े ऐसे चोर, जो पलक झपकते ही उड़ा लेते हैं मोबाइल
Fri, 29 Nov 2024 01:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:15 PM IST
सार
मथुरा जीआरपी और आरपीएफ के हाथ ऐसे तीन शातिर चोर लगे हैं, जो पलक झपकते ही लोगों का मोबाइल उड़ा लेते हैं। शातिरों के पास से पुलिस ने 14 मोबाइल भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
मथुरा। जीआरपी की गिरफ्त में मोबाइल चोर
- फोटो : mathura
विस्तार
मथुरा की जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान जंक्शन से तीन चोरों को पकड़ा है, जिनके कब्जे से 14 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
जीआरपी प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान रोहित पुत्र विजयपाल निवासी अकसौली मंदिर थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस, अजय वर्मा पुत्र बप्पन वर्मा निवासी ग्राम महानपंडरी वल्लभ विशनपुर बेरिया थाना सालपुर जिला गोंडा और मनीष पुत्र इंद्रजीत निवासी सुभाष काॅलोनी थाना आदर्शनगर बल्लभगढ़ जिला फरीदाबाद को जंक्शन के गेट तीन से पकड़ा है।
पुलिस ने जब तीनों की तलाशी ली तो 14 मोबाइल फोन मिले। मोबाइलों की जानकारी मांगी तो कोई जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद थाने लाकर पूछताछ की। चोरों ने बताया कि ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करते थे और रेलवे जंक्शन पर चार्जिंग पर लगे मोबाइल चुराने का काम करते थे। जिसे बाजार में बेच देते थे।
विज्ञापन
आरपीएफ उपनिरीक्षक जितेंद्र परिहार ने बताया कि पकड़े गए चोर रोहित से पूछताछ की तो उसने बताया कि प्रेमिका की शादी 2 दिसंबर को है, लेकिन वह किसी और से कर रही है। इसके चलते उसे भगाकर ले जाने के लिए रुपये एकत्रित कर रहा था। इसलिए मोबाइल चोरी करके उन्हें बेचकर रुपये कमा रहा था। पुलिस ने बरामद 14 मोबाइल फोन की कीमत 2.80 लाख रुपये बताई है। तीनों चोरों को न्यायालय भेजा गया।