{"_id":"66af65415dd0d9d1f209e80d","slug":"grp-arrested-criminal-with-bounty-of-15-thousand-during-encounter-at-mathura-junction-2024-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मथुरा जंक्शन पर दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में चलने लगी गोलियां, यात्रियों में दहशत; सच जानकर उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मथुरा जंक्शन पर दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में चलने लगी गोलियां, यात्रियों में दहशत; सच जानकर उड़े होश
Sun, 04 Aug 2024 04:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:56 PM IST
सार
मथुरा जंक्शन पर फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े गोलियां चलने लगी। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई। सच जानकर लोगों के होश उड़ गए। जीआरपी ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जीआरपी टीम ने तत्काल घेराबंदी की। सूझबूझ से किसी यात्री को चोट पहुंचे बिना बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इस पर 15 इनाम घोषित था।
विज्ञापन
घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों की भीड़ थी। इसी समय जीआरपी टीम को सूचना मिली कि 15 हजार का इनामी बदमाश सत्य प्रकाश पुत्र रामबाबू, निवासी नगला छत्ती, थाना फरह मौजूद है। उसके पास अवैध असलाह है। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आगरा एंड पर मौजूद है।
विज्ञापन
सूचना पर जीआरपी टीम ने बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। घिरता देख बदमाश ने भागते हुए जीआरपी टीम पर गोली चला दी। बदमाश के हमले से पुलिस बाल-बाल बच गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। घेराबंदी कर आरोपी सत्यप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा कारतूस और जमीन पर गिरा खाली खोखा बरामद किया है।
आरोपी के पास से बरामद बैग से पुलिस ने करीब ढाई लाख रुपए के जेवर बरामद किए हैं। ये जेवर आरोपी ने ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्रियों से चुराए थे। थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि आरोपी सत्य प्रकाश ने 14 फरवरी 2024 को आंध्र एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही महाराष्ट्र निवासी महिला यात्री प्रीति का बैग चुराया था। 17 मार्च 2024 को गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस ट्रेन में मेरठ की रहने वाली प्रीति यादव का बैग चुराया था। दोनों वारदातों के मुकदमे जीआरपी थाने में दर्ज हैं।