फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   groom accident

दूल्हा बनने से पहले रेलवे गेटमैन की ट्रेन से कटकर मौत

Fri, 07 Feb 2020 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
groom accident
देवेंद्र (फाइल फोटो) - फोटो : MATHURA
फरह (मथुरा)। आगरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर गेटमैन की मौत हो गई। पींगरी रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन पेट्रोलिंग करते हुए हादसे का शिकार हुआ। सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने दो हिस्सों में बंटे शव को कब्जे में लिया। युवक की आठ फरवरी को लगन-सगाई आनी थी और 10 फरवरी को बरात जानी थी।
विज्ञापन

थाना फरह के गांव बरौंदा निवासी देवेंद्र सिंह (23) पुत्र चंदन सिंह रेलवे में गेटमैन था। फरह के गांव पींगरी रेलवे फाटक पर शुक्रवार की सुबह रेलवे लाइन को चेक कर रहा था। पेट्रोलिंग करते हुए गेटमैन पींगरी रेलवे फाटक से डेढ़ किमी. दूर शहजादपुर के पास पहुंच गया। इसी बीच ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पिता के अनुसार आठ फरवरी को देवेंद्र सिंह की लगन-सगाई सेमरी (छाता) के नगला रोशनलाल से आनी थी। दो दिन बाद 10 फरवरी को बरात जानी थी। कार्यवाहक थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की जगह पाई थी नौकरी
पिता चंदन सिंह ने रिटायर होने से पहले रेलवे की नौकरी छोड़ दी और बेटे देवेंद्र सिंह को नौकरी पर लगवा दिया। करीब तीन साल पहले रेलवे में पिता की जगह नौकरी पाने वाला देवेंद्र शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। परिवार में भी खुशी थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गई थीं लेकिन देवेंद्र की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed