{"_id":"d11d585852088cc3d58127c248af7a36","slug":"green-silicow-plant-in-chhata-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाता में ग्रीन सिलिका प्लांट का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाता में ग्रीन सिलिका प्लांट का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 31 Jan 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशर ग्रुप की ओर से छाता में ग्रीन सिलिका प्लांट स्थापित किया जाएगा। नई अत्याधुनिक औद्योगिक इकाई का शुभारंभ और भूमि पूजन 19 फरवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने के बाद अशर ग्रुप ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इस संबंध में अशर ग्रुप के निदेशक मनोज पाठक ने बताया कि छाता में विश्व का नंबर एक ग्रीन सिलिका प्लांट अशर ईको पावर इकाई स्थापित की जाएगी। प्लांट की आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं।
19 फरवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भूमि पूजन करेंगे। उसके बाद अति न्यूनतम अवधि में प्लांट शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चावल निकलने के बाद शेष बचे धान के छिलके से बिना किसी प्रदूषण के बिजली अर्थात हरित ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा।
विज्ञापन
चावल के छिलके की राख से सिलिका बनाई जाएगी। इसे टायर आदि में प्रयोग किया जाता है। यह प्लांट पूर्णत: ईको फ्रेंडली है। इससे कोई प्रदूषण नहीं होगा। संयंत्र स्थापित होने के बाद युवाओं के लिए और भी रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।