फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   grand gathering of saints held in Vrindavan

Mathura News: वृंदावन में सजेगा संतों का महाकुंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
grand gathering of saints held in Vrindavan
वृंदावन। महामंडलेश्वर स्वामी अनंत देव गिरि महाराज ने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के मूल स्तंभ रहे स्वामी वामदेव ने हिंदू समाज को एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया। स्वामी वामदेव महाराज के शताब्दी समारोह में जुटने वाले सभी संप्रदायों के संतों और आचार्य महामंडलेश्वरों का भी दीर्घकालीन चिंतन इसी दिशा में होगा। आज समाज विघटन के बारुद पर बैठा है, जिसे दिशा देने की अधिक आवश्यकता है। स्वतंत्रता से पूर्व हो या बाद में संतों और सनातन पर अत्याचार होता रहा है। आज शंकराचार्य पद की गरिमा को संरक्षित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

यह विचार उन्होंने चैतन्य विहार स्थित श्रीवामदेव ज्योतिर्मठ में विरक्त संत शिरोमणि स्वामी वामदेव महाराज के शताब्दी आनंद महोत्सव से पहले शुक्रवार को व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय शताब्दी आनंद महोत्सव का शुभारंभ शनिवार से होगा। इसमें में देशभर से संत, महंत एवं आचार्यों महामंडलेश्वरों का जमावड़ा होगा। योगगुरु स्वामी रामदेव और परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद मुनि जैसे संत शामिल होंगे। महोत्सव में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना है।
विज्ञापन

महोत्सव के अध्यक्ष एवं संरक्षक निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने बताया कि महोत्सव का आयोजन पांच सत्रों में होगा। प्रथम दो दिन दो-दो सत्र होंगे तथा तृतीय दिवस एक सत्र होगा। प्रथम सत्र में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज तथा अन्य संतों द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। स्वामी वामदेव महाराज के चरण पादुका के पूजन कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 28 फरवरी से 2 मार्च तक दिव्यांगजनों के सहायतार्थ निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर डॉक्टर उमेशचंद्र शास्त्री, स्वामी वेदानंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed