फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Grain wholesalers-commission agents clashed, market closed

अनाज के थोक व्यापारी-कमीशन एजेंट भिड़े, मंडी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Grain wholesalers-commission agents clashed, market closed
मथुरा। अनाज मंडी के थोक व्यापारी और कमीशन एजेंट के भिड़ने के कारण मंडी बंद हो गई। थोक व्यापारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। सभी थोक व्यापारी मथुरा से हरिद्वार चले गए हैं। दो दिन से मंडी को बंद होते देख मंडी सचिव ने थोक व्यापारियों से बातचीत की। उन्हें उम्मीद है जल्द ही थोक व्यापारी मंडी खोलेंगे। उधर, मंडी बंद होने से कमीशन एजेंट के पास हजारों क्विंटल किसानों को अनाज मंडी में जमा हो गया है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में करीब २२ अनाज के थोक व्यापारी (खरीदार) हैं। इनको करीब ५०० कमीशन एजेंट किसानों से माल लेकर बेचते हैं। कमीशन एजेंट का थोक व्यापारियों से रेट को लेकर आपसी खींचतान चलती रहती है। रविवार को एक थोक व्यापारी का कमीशन एजेंट के साथ विवाद हो गया। आपस में मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस मारपीट के बाद थोक व्यापारियों ने हड़ताल कर दी। वह एकजुट होकर मथुरा से हरिद्वार चले गए।
विज्ञापन

उनके हरिद्वार जाने से मंडी में अनाज की खरीद रुक गई। किसान अनाज मंडी में आकर लौटने लगे। कमीशन एजेंट पर किसानों को दबाव बढ़ गया, वह परेशान हो गए। अनाज मंडी के बंद होने जानकारी मंडी सचिव राजेंद्र सिंह को हुई। उन्होंने थोक व्यापारियों से बातचीत की, लेकिन दो दिन होने के बाद भी मंडी के अनाज के थोक व्यापारी हरिद्वार से नहीं लौटे। सचिव ने बताया कि उन्होंने थोक व्यापारियों से बातचीत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो सकती है कार्रवाई
आपसी विवाद के कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। आपसी विवाद की सूचना थोक व्यापारियों ने मंडी सचिव तक को नहीं दी और सीधे हड़ताल पर चले गए। मंडी सचिव ने बताया कि यह एक सार्वजनिक उपक्रम है और यहां पर यदि कोई हड़ताल भी करनी थी तो उन्हें इसकी सूचना अवश्य देनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed