फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Governor Anandiben Patel had darshan of Thakur Shridwarkadhish after worshiping Yamuna

आगरा: राज्यपाल आनंदीबेन ने यमुना पूजन कर ठाकुर श्रीद्वारिकाधीश के किए दर्शन, दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद पहुंचीं मंदिर

Mon, 21 Feb 2022 08:29 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा।
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा। Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 21 Feb 2022 08:29 PM IST
सार

मंदिर अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद पाठक ने राज्यपाल का स्वागत किया और दर्शन उपरांत ठाकुरजी का प्रसाद भेंट किया। इस दौरान राज्यपाल के आगमन से जुड़े सभी रास्तों पर पुलिस तैनात रही।

विज्ञापन
Governor Anandiben Patel had darshan of Thakur Shridwarkadhish after worshiping Yamuna
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को यमुना पूजन कर श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन किए। उनके काफिले के गुजरते वक्त विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा का कड़ा पहरा रहा। आम लोगों का आवागमन रोक दिया गया।

विज्ञापन


राज्यपाल सोमवार को उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के 11वें दीक्षांत समारोह में आईं थीं। समारोह के बाद उन्होंने शाम के वक्त विश्राम घाट पर यमुना का विधिविधान पूर्वक पूजन किया। यहां राज्यपाल का माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। साथ ही मां यमुना की छवि भेंट की।
विज्ञापन


प्रसाद के रूप में यमुना जी के कुनवारे का प्रसाद भी प्रदान किया। तदोपरांत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर श्रीद्वारिकाधीश के दर्शन किए। मंदिर में प्रवेश द्वार पर मंदिर के विद्यालय प्राचार्य सहदेव व उनके साथियों ने स्वस्तिवाचन पाठ किया। उन्हें मंदिर के इतिहास से अवगत कराया। मंदिर अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद पाठक ने राज्यपाल का स्वागत किया और दर्शन उपरांत ठाकुरजी का प्रसाद भेंट किया। इस दौरान राज्यपाल के आगमन से जुड़े सभी रास्तों पर पुलिस तैनात रही। आम वाहनों को इस समय रोक दिया गया। मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि राज्यपाल को यमुना पूजन के दौरान ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा और यमुना की स्थिति सहित मंदिरों को सरकारी अधिग्रहण से मुक्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed