फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   gold smith loot matter

गोलियां लगने से सराफ की किडनी हुई खराब, निकाली गई

Wed, 22 Jan 2020 07:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
gold smith loot matter
मथुरा। बदमाशों ने मंगलवार को लूट के दौरान गोलियां बरसाकर सराफ को घायल कर दिया था। इस दौरान एक गोली उसके शरीर से पार हो गई थी। इससे सराफ की किडनी खराब हो गई। वहीं, रीढ़ की हड्डी और बड़ी आंत को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल खराब किडनी को निकाल दिया गया है। उधर, सराफ की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसे नयति हॉस्पिटल में वेंटीलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन

थाना राया के रामपुर चौराहे पर 21 जनवरी को सराफ मनोज वर्मा (25) पुत्र बंगालीमल निवासी गांव पवेसरा की घर लौटते समय बदमाशों ने पीछे से दो गोलियां मार दीं थीं। यह गोलियां पेट से होते हुए बाहर निकल गईं थीं। सराफ को गंभीर हालत में नयति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने सीटी स्कैन और एमआरआई कराने के बाद उसका ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

दो गोलियां से सराफ के सीधे तरफ की किडनी पूरी तरह से खराब हो गई। इसे डॉक्टरों ने निकाल दिया है। रीढ़ की हड्डी और बड़ी आंत को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। सीओ सिटी राकेश कुमार ने बताया कि गोलियां लगने से सराफ की किडनी खराब हो गई थी। इसे निकाल दी गई है। फिलहाल डॉक्टर उसकी हालत चिंताजनक बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed