{"_id":"63bc2b365196b77d972d9da7","slug":"gla-students-did-industrial-tour-of-surya-mathura-news-mtr52719289","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जीएलए के छात्रों ने किया सूर्या का औद्योगिक भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जीएलए के छात्रों ने किया सूर्या का औद्योगिक भ्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय के एमबीए के विद्यार्थियों ने मालनपुर, ग्वालियर स्थित सूर्या रोशनी औद्योगिक इकाई का शैक्षणिक भ्रमण किया। कंपनी की कार्यप्रणाली, प्रबंधकीय गुण और प्लांट को शुरू करने व सुचारू रूप से चलाने के बारे में जाना और इंडस्ट्री के इंफ्र ास्ट्रक्चर से रूबरू हुए।
कंपनी के सुजीत जैन और हेड एचआर मुकु ल चतुर्वेदी ने बताया कि सूर्या भारत की प्रकाश-साधनों के निर्माण की बड़ी कंपनी है और पिछले 28 सालों से घरेलू एवं कॉमर्शियल लाइट उपकरण बनाने में ग्राहकों की विश्वास पात्र बनी हुई है। सूर्या ग्रुप ने विस्तार योजना के तहत कई फैक्ट्रियों में कार्य शुरू किया है। इसके तहत हजारों युवाओं को रोजगार भी मिला है।
विद्यार्थियों ने कंपनी में चल रहे कार्यों को देखा और पदाधिकारियों से मुलाकात की। विद्युत उपकरण, मार्केट वेल्यू, निर्मित उपकरणों के बाद फायदे और डैमेज होने वाले उपकरणों से नुकसान के बारे में जाना। प्रबंधन संकाय के निदेशक प्रो. अनुराग सिंह ने कहा कि विवि द्वारा विद्यार्थियों को कराए गए औद्योगिक भ्रमण का मकसद उनके ज्ञान में इजाफा करना है। इसे वह अपने पाठ्यक्त्रस्म में शामिल कर नए रिसर्च को आयाम दें। प्रबंधन संकाय (स्नातकोत्तर) के कार्यवाहक विभागाध्यक्ष डॉ. उत्कल खंडेलवाल, डॉ. अजीत साव व डॉ. संजीव सारस्वत साथ रहे। संवाद