{"_id":"6500ba9b011485309f065604","slug":"gla-professor-and-student-suggested-electricity-saving-idea-mathura-news-c-369-1-mt11001-267-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जीएलए के प्रोफेसर और छात्र ने बिजली बचत का आइडिया सुझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जीएलए के प्रोफेसर और छात्र ने बिजली बचत का आइडिया सुझाया
विज्ञापन
मथुरा। गर्मी के मौसम में कमरे के तापमान को कम करने के लिए एयर कंडीशनर (एसी) का उपयोग करते हैं। कभी अचानक किसी काम में लगने पर जल्दबाजी में एसी बंद करना भूल जाते हैं, और एसी चलता रहता है। इससे बिजली की अनावश्यक खपत होती है, लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है।
जीएलए विश्वविद्यालय के मैकेनिकल विभाग के प्रोफेसर और एक छात्र ने ‘ऑटोमेटीकली स्विच ऑफ एंड ह्यूमन डिटेक्टिंग अटेचमेंट फॉर एयर कंडीशनर‘ विषय पर आइडिया सुझाया है। इससे बिजली की बचत के साथ एसी के रखरखाव भी कमी आएगी। इस आइडिया का पेटेंट प्रकाशित हो गया है। जीएलए विश्वविद्यालय में मैकेनिकल विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र यश अग्रवालने डीन रिसर्च प्रो. कमल शर्मा और असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. सोनी कुमारी एवं डाॅ. अभिषेक कुमार के सानिध्य में ऐसी तकनीक विकसित करने का आइडिया पेश किया है, कि कमरे में किसी व्यक्ति के न होने पर भी एसी स्वत: बंद हो जाएगा। छात्र यश अग्रवाल ने बताया कि एसी ऑटोमेटिक स्विच ऑफ में कई तरह के सेंसर का उपयोग किया है। विभागाध्यक्ष प्रो. पियूष सिंघल और डीन रिसर्च प्रो. कमल शर्मा ने बताया कि इस आइडिया से बिजली की बचत के साथ रखरखाव में भी कमी देखने को मिलेगी।