फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Girls will run awareness campaign to avoid corona: Dr. Neeta

कोरोना से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगी छात्राएं : डॉ.नीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Girls will run awareness campaign to avoid corona: Dr. Neeta
मथुरा। अमर उजाला अपराजिता के तहत लायंस क्लब ऑफ मथुरा रेशनल ने रतन लाल फूल कटोरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर गोवर्धन रोड में टीकाकरण शिविर लगाया गया। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4.00 बजे तक लगाया गया। शिविर में 15 वर्ष से ऊपर ४३० छात्राओं ने टीके लगवाए। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. नीता सिंह ने कहा कि स्कूल की छात्राएं व शिक्षिकाएं जागरूकता अभियान चलाएंगी।
विज्ञापन

नीता ने बताया कि लोगों को बताया जाएगा कि वैक्सीन और सामाजिक दूरी ही कोरोना से बचने का एक सही उपाय है। इसका पालन हर आदमी को करना चाहिए। वहीं, टीकाकरण शिविर में पहुंचे आंचल अग्रवाल ने बताया कि सभी को मास्क लगाकर रहना चाहिए और समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज भी करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रबंध समिति की सदस्य मीनल सिंघल, आंचल अग्रवाल, रश्मि बंसल, पलक अग्रवाल, रितु अग्रवाल, टीना गर्ग, श्वेता अग्रवाल, नेहा गर्ग, योगिता तायल, रमा चतुर्वेदी, रेखा गुप्ता, ज्योत्स्ना सारस्वत, रेनू चौधरी, सीमा चौधरी आदि का योगदान रहा। इस मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, सचिव सचिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, अक्षय कृष्ण गर्ग, कोऑर्डिनेटर एमजेएफ चौधरी मोहित अग्रवाल के अलावा विद्यालय संरक्षक किशोर अग्रवाल, विद्यालय अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष रोशनलाल अग्रवाल, प्रबंधक राजेश कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल सिंघल व करण सिंघल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

१७५ छात्रों को सुभाष इंटर कॉलेज में लगा टीका
मथुरा। सुभाष इंटर कॉलेज में 15 से १७ वर्ष आयु वाले छात्र छात्राओं एवं विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई। इसमें जनपद समन्वयक साना परवीन व ब्लॉक समन्वयक सीता यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीकाकरण किया। छात्र-छात्राओं को टीका लगाने के बाद आधे घंटे के लिए निगरानी के लिए विद्यालय में रोका गया। किसी भी छात्र छात्रा को किसी भी प्रकार की कोई भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न नहीं हुई। छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ टीकाकरण में भाग लिया। 175 छात्र छात्राओं का टीकाकरण हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनवीर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।

रोमैक्स में कोविड टीकाकरण शिविर लगा
मथुरा। रोमैक्स इंटरनेशनल स्कूल में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 से 1७ वर्ष के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया। यह कार्य डॉ. सात्विक, डॉ. सुभाष सिसौदिया व डॉ. ऊषा आदि चिकित्सकीय टीम ने पूर्ण किया। विद्यालय के अतिरिक्त अन्य छात्र-छात्राओं ने भी टीकाकरण कराया। इस आयोजन में विद्यालय प्रबंधन समिति के दिशा निर्देशन दिया। सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसमें लगभग 500 विद्यार्थियाें का टीकाकरण कराया गया। टीकाकरण पर निदेशक श्रीकृष्णा चौधरी ने चिकित्सकीय टीम को धन्यवाद दिया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रिया चौधरी ने टीकाकरण की उपयोगिता से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed