फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   girls fun with youth in hotel room In Mathura now demanding thirty lakhs by showing video

UP: युवतियों ने होटल में युवकों के साथ रात की रंगीन, बनाया वीडियो; अब कर रहीं ऐसी डिमांड... सुनकर रह गए सन्न

Mon, 15 Apr 2024 01:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Apr 2024 01:21 PM IST
सार

युवतियों ने होटल में युवकों के साथ रात की रंगीन की। इसका वीडियो बना लिया। अब वीडियो दिखाकर 30 लाख रुपये की डिमांड कर रही हैं। उसे सुनकर रह गए सन्न

विज्ञापन
girls fun with youth in hotel room In Mathura now demanding thirty lakhs by showing video
होटल में युवतियां (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में युवतियों ने होटल में युवकों के साथ रंगरलियां मनाईं। इसके लिए तीन हजार प्रति युवती चार्ज किया। उन्होंने इसका वीडियो बना लिया। अब युवकों को ब्लैकमेल करके 30 लाख रुपये की डिमांड कर रही हैं। इसे सुनकर पीड़ितों के होश उड़ गए। उन्होंने थाने में तहरीर दी। मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मामला वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार क्षेत्र का है। यहां के निवासी दो लोगों ने वृंदावन कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस को बताया कि 24 मार्च को छटीकरा मार्ग स्थित होटल में कमरा लिया। जिले के हाईवे थाना क्षेत्र निवासी तीन युवतियों को उनकी सहमति पर वहां बुलाया। इसके लिए उनको तीन हजार प्रति युवती के हिसाब से नौ हजार रुपये यूपीआई के जरिए भेज दिए। 
विज्ञापन


युवतियां दोनों लोगों से पहले होटल में बुक कमरे में पहुंच गईं। कैमरा फिट कर दिया। इस दौरान युवतियों ने पूरा वाकया वीडियो में कैद कर लिया। इसके बाद 27 मार्च को पीड़ितों के मोबाइल पर युवतियों ने उनकी अश्लील वीडियो भेज दिया। 30 लाख रुपये की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित में एक व्यक्ति के बड़े भाई की तबीयत बिगड़ गई। उसे फरीदाबाद के मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा। युवतियों को 28 और 29 मार्च को बुलाया। समझौता करने को कहा। 50 हजार रुपये भी युवतियों को दिए, लेकिन वह 15 लाख रुपये की मांग पर अड़ गईं। इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर तीन नामजद युवतियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed