फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girlfriend burnt by petrol dies during treatment

प्रेमिका की मौत: साड़ी पहनकर मिलने आया प्रेमी, जाते-जाते कर गया ऐसा कांड, दो दिन बाद चली गई जान

Thu, 13 Mar 2025 12:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Mar 2025 12:25 PM IST
सार

प्रेमिका से मिलने साड़ी पहनकर आए प्रेमी ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। उसने पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। प्रेमिका को गंभीर जली हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Girlfriend burnt by petrol dies during treatment
घटना के बाद माैके पर जुटे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव कौह में गत दिन सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका को उसके ही घर में पेट्रोल डालकर जला दिया था। भागते समय वह खुद भी घायल हो गया था। बुधवार को महिला ने आगरा के एसएन अस्पसताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर गांव में एक प्रेमी अपनी बहन की देवरानी के घर साड़ी पहनकर आया। यहां किसी बात पर प्रेमी और प्रेमिका में कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए प्रेमी ने पेट्रोल डालकर महिला को आग लगा दी। भागते समय ग्रामीणों से घिरने पर वह छत से गिरकर घायल हो गया। आग से महिला 70 फीसदी तक जल गई थी। महिला की मौत के बाद पति ने थाना फरह में घायल प्रेमी पलवल के हसनपुर निवासी उमेश के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


तहरीर के अनुसार उनके बड़े भाई का साला उनकी पत्नी पर शुरू से गलत नियत रखता था। इसी को चलते उसने मंगलवार को उनकी पत्नी को पेट्रोल डालकर जला दिया। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी का पुलिस की निगरानी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed