{"_id":"61fac9718a01c100543b9b31","slug":"girl-s-condition-critical-mathura-news-mtr5126552140","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शहर के बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने कृष्ण विहार कॉलोनी में मंगलवार की शाम गोली लगने से घायल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। गोली कैसे चली और किसने मारी, इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है, जिससे मामला गहराता नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। इसके आधार पर पुलिस पूरे मामला का खुलासा करेगी।
शहर कोतवाली की कृष्णविहार कॉलोनी में मंगलवार शाम 5 बजे 19 वर्षीय एक युवती माथे पर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे स्थानीय अस्पताल से आगरा एसएन हॉस्पिटल रेफर किया गया है। जहां उसकी दशा गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। अगर तहरीर नहीं मिली तो पुलिस मुकदमा दर्ज कराएगी।
सीसीटीवी फुटेज में साक्ष्य गोली मारने के मिल गए हैं। युवती की हालत अभी तक चिंताजनक बनी हुई है। बता दें कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने खून के निशान हटा दिए थे।