फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   girl reached the mathura juction for lover

दिल्ली से किशोरी प्रेमी से मिलने मथुरा जंक्शन पहुंची

Mon, 08 Feb 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
girl reached the mathura juction for lover
मथुरा। मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने वाले से प्यार कर बैठी किशोरी सोमवार को प्रेमी से मिलने के लिए दिल्ली से मथुरा जंक्शन आ गई। आरपीएफ ने उससे पूछताछ के बाद परिजन को सूचित कर दिया।
विज्ञापन

सुबह को आरपीएफ उपनिरीक्षक राजीव मीणा को रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर 14 वर्षीय किशोरी घूमती मिली। उपनिरीक्षक ने किशोरी से जब पूछताछ की तो वह घबरा गई। जिसके बाद रेलवे चाइल्ड लाइन की सदस्या मधु और नेहा ने पूछताछ की। उसने बताया कि वह दिल्ली महरौली थाना क्षेत्र की रहने वाली है। ऑनलाइन गेम खेलते समय उसका संपर्क दिल्ली निवासी जगदीश नामक युवक से हो गया था। वह उसको चाहने लगी। उसके कहा था कि वह मथुरा का रहने वाला है।
विज्ञापन

परिवार को जब इस संबंध में जानकारी हुई तो किशोरी के भाई ने डांटा। इसकी जानकारी प्रेमी को भी हो गई तो उसने गेम खेलना बंद कर दिया। परेशानी किशोरी रविवार की रात 10:30 बजे निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंच गई। जहां से ट्रेन में सवार होकर वह रात 1:30 बजे मथुरा जंक्शन पहुंच गई। रेलवे चाइल्ड लाइन के कोऑर्डिनेटर मोहम्मद सईद ने बताया कि महरौली थाने में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज है। सूचना पर परिजन मथुरा आ रहे हैं। किशोरी को सीडब्लूसी के समक्ष पेश किया जाएगा, जिसके बाद परिजन को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed