फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   gehoon khareed kendr par sannaata, gaanv-gaanv jaakar sampark karenge kendr prabhaaree

Mathura News: गेहूं खरीद केंद्र पर सन्नाटा, गांव-गांव जाकर संपर्क करेंगे केंद्र प्रभारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
gehoon khareed kendr par sannaata, gaanv-gaanv jaakar sampark karenge kendr prabhaaree
मथुरा। कृषि उत्पादन मंडी समिति गेहूं क्रय केंद्र पर पड़ा सन्नाटा। संवाद - फोटो : mathura
मथुरा। गेहूं खरीद केंद्र पर पांचवें दिन शनिवार को भी सन्नाटा नजर आया। 88 केंद्रों पर गेहूं खरीद की बोहनी तक नहीं हुई। केंद्र पर कर्मचारी किसानों का इंतजार कर रहे हैं, वहीं केंद्र प्रभारी अब गांव-गांव जाकर किसानों को एमएसपी पर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ संतोष कुमार यादव ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं खरीद के लिए 88 क्रय केंद्र इस बार बनाए गए हैं। सरकार ने गेहूं के लिए 93 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन अभी तक गेहूं बेचने के लिए एक भी किसान नहीं आया है। किसानों को कर्मचारी फोन करके संपर्क कर रहे हैं। इसके साथ ही केंद्र प्रभारी अब गांव-गांव जाकर किसानों को एमएसपी पर गेहूं बेचने को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

शासन ने 17 मार्च से खरीद शुरू करने के निर्देश दिए। अभी तक 710 किसानों ने पंजीकरण तो करा लिया है, लेकिन वह गेहूं बेचने नहीं पहुंचे हैं। कृषि उत्पादन मंडी समिति में दो क्रय केंद्र खोले गए हैं, दिनभर यहां पर प्रभारी किसानों को देखते रहते हैं, लेकिन कोई किसान गेहूं लेकर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed