{"_id":"69d2bbb39ddc52c22f0df63e","slug":"gaurav-pehelwan-premanand-maharaj-pulling-car-his-waist-mathura-news-c-161-1-mt11010-102243-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: संत प्रेमानंद से मिलने का जुनून, थार संग दो कारों को 90 KM तक कमर से बांधकर खींचा; तब वृंदावन पहुंचे गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संत प्रेमानंद से मिलने का जुनून, थार संग दो कारों को 90 KM तक कमर से बांधकर खींचा; तब वृंदावन पहुंचे गौरव
Mon, 06 Apr 2026 12:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:28 PM IST
सार
आगरा के गौरव चाहर ने संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए 90 किमी तक कार और थार खींचते हुए पदयात्रा पूरी की। कड़ी मेहनत और आस्था के साथ उन्होंने यह अनोखी यात्रा पूरी कर वृंदावन पहुंचकर सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन
आगरा के गौरव चाहर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
संत प्रेमानंद महाराज से मिलने की चाहत में आगरा के गौरव चाहर ने अपनी श्रद्धा का प्रदर्शन करते हुए एक असाधारण पदयात्रा पूरी की। पहलवान गौरव चाहर 2 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे अपने गांव अकोला से कमर से रस्सी बांधकर एक कार और एक थार गाड़ियों को खींचते हुए पैदल वृंदावन पहुंचे। करीब 90 किलोमीटर की दूरी तय कर वृंदावन पहुंचे गौरव का जोरदार स्वागत किया गया।
अकोला चाहरवाटी निवासी गौरव चाहर ने तपती धूप और शारीरिक चुनौतियों का सामना करते हुए यह साहसिक यात्रा पूरी की। सफर में उनके पिता, परिजन और मित्रगण साथ रहे। गौरव का उद्देश्य संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करना है। वे उनसे वार्ता कर आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं।
गौरव ने बताया, संत प्रेमानंद महाराज के प्रति उनकी गहरी आस्था ही उन्हें इस कठिन साधना को पूरा करने की शक्ति दे रही है। गौरव का मानना है कि महाराज के प्रति उनकी श्रद्धा ने ही उन्हें यह कठिन यात्रा पूरी करने में मदद की।