{"_id":"68d2d53d500f17d08d0a5baa","slug":"garbage-truck-hits-bike-riders-and-brother-in-law-dies-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: कूड़ा गाड़ी ने बाइक सवारों को मारी टक्कर...साले की माैत, जीजा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: कूड़ा गाड़ी ने बाइक सवारों को मारी टक्कर...साले की माैत, जीजा गंभीर रूप से घायल
Tue, 23 Sep 2025 10:43 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:43 PM IST
सार
परिक्रमा मार्ग स्थित जगन्नाथ घाट के समीप तेज गति से आ रही कचरा उठाने वाली प्राइवेट गाड़ी ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की माैत हो गई।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वृंदावन में राष्ट्रपति के आने से पूर्व सुदामा कुटी में बिजली का काम करने जा रहे जीजा-साले को कचरा उठाने वाली गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में साले की मौत हो गई और जीजा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राइवेट बिजली कर्मचारी वृंदावन के अयोध्याकुंज ज्ञान गुदड़ी निवासी हुकुम सिंह और उनका साला असगरपुर थाना हाइवे निवासी चंद्रपाल बाइक से मंगलवार शाम को सुदामा कुटी में बिजली का कार्य करने जा रहे थे। तभी परिक्रमा मार्ग स्थित जगन्नाथ घाट के समीप तेज गति से आ रही कचरा उठाने वाली प्राइवेट गाड़ी ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में हुकुम सिंह को मामूली चोटें आईं तो वहीं चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको मौके पर लोगों की मदद से तत्काल रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। शव देखते ही उनमें कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।