फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   garbage outside school in mathura

पालिका न प्रशासन को नजर आती गंदगी

Wed, 28 Oct 2015 07:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Wed, 28 Oct 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
garbage outside school in mathura
शिक्षा की ललक लिए केआर कालेज की छात्राएं घर से निकलती हैं लेकिन कालेज के गेट तक पहुंचते-पहुंचते सड़क पर पसरे कूड़े की दुर्गंध मन को विचलित कर देती है।
विज्ञापन


ये हाल रोज का है। स्वच्छता अभियान में पालिका-प्रशासन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था लेकिन अब पूरी व्यवस्था मानो तमाशबीन बन गई है।

भैंसबहोरा स्थित केआर गर्ल्स इंटर कालेज के गेट के निकट ही डलावघर है। यहां बने नाले भी आए दिन ओवर फ्लो हो जाते हैं। सुबह स्कूल खुलने के साथ ही जो दृश्य आंखों के सामने आता है वो आपको भी परेशान कर देगा।
विज्ञापन


यहां छात्राएं नाक पर रुमाल रखकर गंदगी के ढेर के बीच से गुजरती हैं। सड़क पर बह रहे नाले के पानी से होकर गुजरने के दौरान जरा सी चूक मुसीबत बन जाती है। दिलचस्प बात यह है कि स्वच्छ भारत अभियान में ताल से ताल मिलाने का दावा करने वाले पालिका-प्रशासन के अफसरों को यह सब नजर ही नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed