{"_id":"575ab4714f1c1baf029c5a77","slug":"gangajal-will-be-in-yamuna-on-dusshera","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा पर यमुना में बहेगा गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा पर यमुना में बहेगा गंगाजल
अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
घाटों पर स्नान के लिए व्यवस्थाओं का चेयरमैन ने लिया जायजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा पर ब्रजवासी यमुना में भी गंगाजल में डुबकी लगा सकेंगे। गंगा दशहरा पर यमुना में 800 क्यूसेक गंगाजल छोड़ने की तैयारी की जा रही है।
इस बार गंगा दशहरा 14 जून को है। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यमुना में स्नान के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस दौरान यमुना में शुद्ध पानी का प्रबंध करने में जिला प्रशासन जुट गया है।
नवागत डीएम निखिलचंद्र शुक्ला ने अधीक्षण अभियंता सिंचाई को 800 क्यूसेक गंगाजल यमुना में छोड़ने के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
ये गंगाजल 12 से 15 जून तक यमुना में छोड़ा जाएगा। वर्तमान में यमुना में औखला से 100 क्यूसेक यमुना जल और हरनौल से 150 क्यूसेक गंगाजल छोड़ा जा रहा है।
व्यवस्थाओं में जुटी पालिका
नगर पालिका प्रशासन गंगा दशहरा स्नान की व्यवस्थाओं में जुट गया है। पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने शुक्रवार को विश्राम घाट पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गंगा दशहरा से पूर्व यमुना के घाट और मुख्य मार्गों की सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बैरीकेडिंग, महिलाओं के कपड़े बदलने के टेंट, खोया-पाया केंद्र, नावों में माइक, 20 नाव, 2 स्टीमर, 12 गोताखोर आदि व्यवस्था की जा रही है। मुख्य मार्गों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था कराई जाएगी।
हिंदूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, अनुराग चतुर्वेदी, सहायक अभियंता (निर्माण) उदयराज सिंह, सहायक अभियंता (जल) दयाशंकर वाजपेयी, प्रकाश निरीक्षक राम शर्मा, राजस्व निरीक्षक हरीकिशन आदि भी उनके साथ रहे।