फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ganga dashahra celibration in mathura

घाटों पर स्नान की रहेगी होड़, पतंगों से सजेगा आसमान

Mon, 13 Jun 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 13 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
ganga dashahra celibration in mathura
विश्राम घाट
गंगा के धरती पर अवतरण का पर्व गंगा दशहरा मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह से ही मथुरा में यमुना के विश्राम घाट पर भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। वहीं भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थली वृंदावन में मंदिरों में भव्य फूलबंगले सजेंगे, छप्पन भोग और भजन संध्याओं का आयोजन होगा। यहां के घाटों पर भी श्रद्धालु यमुना में स्नान के बाद दान-पुण्य करेंगे। बच्चे और युवाओं ने पतंगबाजी के लिए तैयारी कर ली है।  
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया इस बार हस्त नक्षत्र की मौजूदगी गंगा दशहरा पर्व की महिमा को बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि ज्योतिष के नजरिए से गंगा अवतरण के दिन बने दस में से छह योग इस बार भी बन रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, हस्त नक्षत्र, वृष राशि में सूर्य और कन्या राशि में चंद्रमा की मौजूदगी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस दिन यमुना में भी गंगा की धारा का प्रवाह होता है। साथ ही जो लोग नदी में स्नान करने न जा सकें वे घर में ही गंगा को ध्यान कर स्नान करके पुण्य कमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृंदावन के अठखंभा स्थित गंगा मंदिर में सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य महाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद महाआरती होगी। सेवायत विनय गोस्वामी ने बताया शाम को 5:30 बजे विशेष शृंगार दर्शन और फूल बंगले का आयोजन होगा। ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, राधारमण मंदिर, ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, यशोदा नंदन आदि मंदिरों में भी फूलबंगला और भजन संध्या के आयोजन होंगे।
 
दशहरा के लिए पतंग की दुकानें सज गई हैं। यमुना किनारे पतंगबाजी प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जाता है। दुकानों पर विभिन्न प्रकार की पतंगें खरीदने के लिए बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। वहीं गंगा दशहरा पर जलेबी और कचौड़ी खाने की भी परंपरा चली आ रही है। ऐसे में सुबह से ही जलेबी कचौड़ी की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ लग जाती है।

बड़ी संख्या में भक्त गंगा स्नान को रवाना
काोसी नगर से सोमवार देर शाम काफी संख्या में लोग बस, ट्रेन, निजी वाहन और अन्य वाहनों से सोरों, हरिद्वार, राजघाट गंगा स्नान करने के लिए चले गए। गंगा दशहरा पर्व पर नगर में जगह-जगह पानी और ठंडे शर्बत की प्याऊ लगाकर लोग सेवा करेंगे। पूड़ी, सब्जी और खीर का प्रसाद स्वरूप वितरण किया जाएगा। पतंगबाजी भी होगी। इधर दशहरा पर कोसी और देहात क्षेत्र में नहर और बंबा में भी लोग स्नान करते हैं। आगरा कैनाल पर मेला जैसा नजारा रहता है। हजारों की संख्या में लोग यहां नहर में डुबकी लगाते हैं। घर से खाना लाकर नहर किनारे भोजन का आनंद लेते हैं।



रोडवेज लगाएगी अतिरिक्त बसें
गंगा दशहरा पर जिले से गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। ये बसें श्रद्धालुओं को हरिद्वार और सोरों लेकर जाएंगी। हरिद्वार जाने के लिए वर्तमान में दो बस हैं। दो अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी। सोरों के लिए एक बस चलती है। एक अतिरिक्त बस की व्यवस्था की गई है। स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि गंगा स्नान के लिए जाने वाली सवारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed