फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gang Member Arrested in Encounter

Mathura News: गैंग लैंड का सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gang Member Arrested in Encounter
मथुरा। थाना गोविंदनगर पुलिस ने गैंग लैंड के सदस्य को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी की टांग में गोली लगी है। घायल का अस्पताल में उपचार कराया गया। आरोपी पर विभिन्न थानों में आठ प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी ने सोमवार की रात साथियों के साथ गोविंदनगर में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन

गोविंदनगर के कटरा केशव देव निवासी संजू उर्फ राम ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि रात में वह अपने दोस्त अमित के साथ कार से घर जा रहे थे। अस्सी फुटा सड़क पर आइसक्रीम फैक्ट्री के निकट बाइक सवारों ने उनकी कार को रुकवा लिया। गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की और विरोध करने पर वहां से भाग गए। उन्होंने गोविंदनगर के सेक्टर-एफ निवासी सौरभ ठाकुर, जी-1 सेक्टर निवासी लल्ले उर्फ ललित शर्मा, कोतवाली के शास्त्रीनगर निवासी वीरू उर्फ दुर्गेश और जैंत के अल्लापुर निवासी मोहित शर्मा उर्फ एमपी पंडित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

मोहित उर्फ एमपी पंडित गैंग लैंड के लिए काम करता है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मोहित मोक्ष धाम के पीछे कच्चा रास्ते पर छिपा है। मौके पर पहुंच पुलिस ने उसे घेर लिया तो आरोपी फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लग गई। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बातया कि आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पास से बाइक, तमंचा समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed