फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   function in school

मां के आशीष से सफलता निश्चित

Wed, 06 Jan 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 06 Jan 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
function in school
अमरनाथ शिक्षण संस्थान में आशीष दिवस का आयोजन किया गया। छह जनवरी को ही अमरनाथ विद्या आश्रम को श्रीअरविन्द आश्रम पांडिचेरी की अधिष्ठात्री पूज्या श्रीमां का आशीर्वाद मिला था।
विज्ञापन


संस्थान के चेयरमैन डा. आदित्य कुमार वाजपेयी ने कहा कि इस संसार में जो कुछ भी घटित हो रहा है वह मां के द्वारा ही होता है। मां के आशीष से जीवन में सफलता निश्चित है। सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा कि वे बचपन से ही श्रीअरविन्द के दर्शन से प्रभावित रहे हैं।
विज्ञापन


विदुषी हेमलता शास्त्री ने दोहों और कथाओं के माध्यम से अनेक प्रेरक बातें बच्चों को बताईं। उप प्रधानाचार्य डा. अनिल वाजपेयी ने भी विचार रखे। इसके बाद वार्षिक खेलकूद समारोह के दौरान विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में 50 मीटर दौड़ में यतिन, बैक रेस में शगुन, फ्रॉग रेस में जय चौधरी, बैलेंस रेस में वंशिका तिवारी, टॉफी रेस में कबीर शर्मा, 100 मीटर रेस में प्रवीण कुमार, वन लेग रेस में तनु सिंह को पुरस्कार मिला। सीनियर वर्ग में 100 मीटर रेस में योगेश कुमार, म्यूजिकल चेयर रेस में अंकित सिंह, 400 मीटर रेस में मनीष कुमार व सौरभ, शॉटपुट में कृष्णा कुमार, हर्डल रेस में देवोत्समा कुमार, लंबी कूद में शशांक चौधरी, 800 मीटर दौड़ में राजेश सिंह ने स्वर्ण पदक जीते।


ख्याति, काजल, वैशाली शर्मा, उज्ज्वल, भूमि, देवकीनंदन, अमन खां, विशाल, तनिष्का, वंशिका, सूर्या, प्रज्ञा आदि को रजत व कांस्य पदक प्रदान किए गए। सांस्कृतिक और विभिन्न क्रियाकलापों में विशेष उपलब्धि के लिए अलीशा, कबीर शर्मा, मायरा, कार्तिक, देव, आयुशी, सलोनी, विनायक, तनिष्का, विशाल अरोड़ा, कृष  चौधरी, बबीता, मोनिका, साक्षी, शिखा, अनिलांशी, कृति, हिमानी, मनीषा, प्रवेश, जूही आदि को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। संयोजन डा. अरुण वाजपेयी और संचालन डा. अनुराग वाजपेयी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed