{"_id":"ca73ee025ba40e768c9b303583e43cc1","slug":"function-in-saifai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजू का तिलक लेकर एक्सप्रेसवे से गए लालू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजू का तिलक लेकर एक्सप्रेसवे से गए लालू
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 21 Feb 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को लग्जरी कारों का काफिला आसपास के गांव के लोगों के लिए कौतूहल का विषय था। सभी गाड़ियाें में बैठे वीआईपी मैनपुरी के सांसद तेजप्रताप यादव के तिलकोत्सव में शामिल होने सैफई जा रहे थे। इस दौरान बस में सवार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बने।
शुक्रवार को जाबरा टोल पर एक्सप्रेसवे के बैरियर खोल दिए गए थे। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पौत्र और सांसद तेजप्रताप सिंह यादव के तिलकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वीआईपी की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था।
सांसद तेजप्रताप उर्फ तेजू की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की बेटी के साथ होना तय है। 21 फरवरी को तेजू के पैतृक गांव सैफई तिलकोत्सव है। जिसमें शामिल होने के लिए लालू प्रसाद यादव के अलावा कई वीवीआईपी भी यमुना एक्सप्रेसवे से होकर गुजरे।
विज्ञापन
काफिले की करीब चार दर्जन से अधिक गाड़ियाें को एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी और सीओ मांट अजय कुमार ने आगरा की सीमा तक सकुशल रवाना किया। इस दौरान लालू प्रसाद अपनी कार की बजाय रिश्तेदारों के साथ बस में बतियाते नजर आए। एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल पर लोग उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब थे।