फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fraud in tb test

प्रतिबंधित टेस्ट से टीबी जांच मामले में पर्दा डाल रहे अफसर

Tue, 02 Aug 2016 11:51 PM IST
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
fraud in tb test
SD
तपेदिक न होने के बाद भी एक चिकित्सक द्वारा प्रतिबंधित टेस्ट कराने, टीबी की पुष्टि करके दवा लिखने के मामले में अफसर खामोश बने हैं। जबकि पीड़ित ने इसकी शिकायत डीएम,सीएमओ तक से की है। 
विज्ञापन


कारब निवासी ओमप्रकाश के पुत्र को खांसी की शिकायत हुई, तो उसने भूतेश्वर रोड स्थित चिकित्सक को उसके क्लीनिक पर दिखाया। उसने शहर की एक लैब पर प्रतिबंधित टीबी गोल्ड परीक्षण कराया। इतना ही नहीं बाजार से टीबी की दवाइयां भी लिख दी। आराम नहीं होने पर बेटे की जांच टीबी सेनेटोरियम में कराई, तो चिकित्सकों ने टीबी होने से इंकार कर दिया। उधर, शिकायत पर सीएमओ ने इस मामले की जांच डिप्टी सीएमओ डा.मधुर कुमार को सौंपी थी, लेकिन दो माह से जांच जहां की तहां अटकी हुई है। 
विज्ञापन


जांच करने वाली लैब भी बंद
पीड़ित ओमप्रकाश ने अपने बेेटे की प्रतिबंधित जांच कृष्णा नगर स्थित जिस लैब में करवाई गई थी। बताया जाता है कि वह लैब भी सरकारी चिकित्सक के परिवार के ही एक व्यक्ति की है, जो इन दिनों बंद कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला गंभीर था। इस मामले में शिकायती पत्र जिला क्षय रोग नियंत्रण कार्यालय भेजा गया है। जांच की रिपोर्ट अभी देखी नहीं है। रिपोर्ट देखकर कार्रवाई की जाएगी।’ 
डा.विवेक मिश्रा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी मथुरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed