फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four vehicles were challaned for not having fire extinguisher and first aid box

Mathura News: अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स न मिलने पर चार वाहनों के चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Four vehicles were challaned for not having fire extinguisher and first aid box
मथुरा। वृंदावन के पर्यटन सुविधा केंद्र के सामने मंगलवार शाम तेलंगाना के श्रद्धालुओं को लेकर आई निजी बस में आग लग गई थी। इसमें एक श्रद्धालु की जलकर मौत हो गई थी। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में निजी बसों में अग्निशमन यंत्र और न ही फर्स्ट एड बॉक्स शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के बाद एआरटीओ प्रवर्तन की टीम सक्रिय हो गई। यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) ने चार वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन



एआरटीओ प्रवर्तन राजेश राजपूत (प्रथम) के नेतृत्व में अग्निशमन और फर्स्ट एड बॉक्स न लगाने वाले निजी वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू हो गया। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि पीटीओ पूजा सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रिफाइनरी थाना क्षेत्र में चार वाहनों का चालान किया है। चारों वाहनों में अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स नहीं थे। ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जमुनापार क्षेत्र स्थित पानी गांव में दो ओवरलोड वाहनों को सीज किया। सीज किए गए वाहनों से एक लाख 25 हजार का शमन शुल्क वसूला गया है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत कार्रवाई के साथ लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। प्रवर्तन की टीम ने कई पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। पेट्रोल स्वामियों को नो हेलमेट नो फ्यूल की रणनीति के तहत कार्य करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed