फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   four send to custody in jawahar bagh case

महिला समेत चार कब्जाधारी पुलिस ने जेल भेजे

Thu, 16 Jun 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 16 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
four send to custody in jawahar bagh case
महिला समेत चार कब्जाधारी पुलिस ने जेल भेजे - फोटो : अमर उजाला
जवाहर बाग में हुई हिंसा के दौरान गिरफ्तार किए गए महिला समेत चार लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इन सभी का वृंदावन अस्पताल में इलाज चल रहा था। लाठी डंडों की चोट से यह घायल हो गए थे।
विज्ञापन


मथुरा में दो जून को जवाहर बाग खाली कराते वक्त भारी हिंसा में एसपी सिटी और थानाध्यक्ष समेत 29 लोगों की जान गई थी। पुलिस ने यहां से बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें तमाम घायल भी थे। इन सभी का उपचार वृंदावन के अस्पताल में कराया जा रहा था। जब डाक्टरों ने इनके बेहतर होने की रिपोर्ट दी तो पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल जाने वालों में लखीमपुरी खीरी निवासी श्रीराम, कुशीनगर का दयाशंकर, रायबरेली का कौशल किशोर और बक्सर बिहार की विमलेश कुमारी हैं।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि इनके परिवार वालों को पहले ही सूचना दे दी गई थी। इनमें से कुछ के घर वाले यहां आ भी गए थे। जिनके घर वाले नहीं आए हैं उन्हें संबंधित थाना पुलिस के माध्यम से सूचना भिजवाई जा रही है। माना जा रहा है कि वह लोग भी जल्द ही यहां आ जाएंगे। अफसरों का कहना है कि अभी तक 250 से ज्यादा लोगों को जेल भेजा जा चुका है। अभी करीब 40 लोगों का इलाज और चल रहा है। इन सभी को भी सही होने पर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed