फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four people died in three accidents.

Mathura News: .तीन हादसों में चार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Four people died in three accidents.
राया। थाना राया क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। करीब 12 से ज्यादा लोग घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात गांव बिरहना के समीप हुए हादसे में दो युवकों की जान चली गई। अलीगढ़ के गांव साथनी निवासी गौरव और परमवीर अपने दोस्त नगला पटपन निवासी अजित उर्फ दरोगा के साथ राया की तरफ आ रहे थे। गांव बिरहना के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में अजित उर्फ दरोगा (32) और परमवीर(28) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के समय वाहन सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जयपुर-बरेली राजमार्ग पर अंडरपास के किसी वाहन ने बाइक सवार दंपती को चपेट में ले लिया। हादसे में अलीगढ़, बेसवां के गांव मिल्क निवासी जुगेंद्र (60) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मांट रोड़ पर कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और करीब 12 लोग घायल हो गए। टेंपो सवार राया के गांव गंगा नगला में रिश्तेदार देवेंद्र के यहां गमी में शामिल होने आ रहे थे। हादसा शुक्रवार दोपहर मांट रोड़ पर गांव सरदारगढ़ के निकट हुआ। टेंपो सवार महरौली निवासी धर्मवती (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं टेंपो सवार महरौली निवासी ओमवती, मोरनी, जशोदा, इमरती सहित एक दर्जन महिला-पुरुष घायल हो गए। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। देर शाम तक मामलों की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed