{"_id":"62caf07c684ebc3f3829521b","slug":"four-arrested-including-father-forcibly-marrying-daughter-mathura-news-mtr520597064","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की जबरन शादी क रहे पिता समेत चार दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की जबरन शादी क रहे पिता समेत चार दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। एक लाख रुपये लेकर बेटी की जबरन शादी करा रहे पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पति बना युवक मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
थाना हाईवे की मंडी चौकी के समोली टीला पर राकेश निवासी गोंडा अलीगढ़ अपनी बेटी की शादी एक लाख रुपये लेकर रवि चौधरी निवासी शास्त्री नगर, कृष्णानगर से जबरन करवा रहा था। युवती इस शादी के लिए कतई रजामंद नहीं थी। उसने इसकी जानकारी मौसा तेजपाल निवासी नगला आम थाना महावन को दी।
मौसा ने इसकी सूचना थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल को दी। प्रभारी निरीक्षक ने मंडी चौकी प्रभारी मनिंद्र कुमार को तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
शादी कराने के नाम पर खरीद फरोख्त का धंधा करने वाले ऋषभ निवासी राधिका बिहार, दलजीत निवासी छोटी बल्लभ थाना गोंडा जिला अलीगढ़, बिचौलिया मनीष निवासी सौंख रोड कृष्णानगर समेत युवती के पिता राकेश को मौके से गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन
हालांकि दूल्हा बना शास्त्री नगर निवासी रवि चौधरी मौका देख फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातर दबिश दे रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पिता समेत चार को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। इसके अलावा फरार आरोपी रवि चौधरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।