फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   forners, protest, in vrindavan, problems

श्री हरिनाम संकीर्तन के साथ विदेशी कृष्ण भक्तों ने किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 30 Jun 2020 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
forners, protest, in vrindavan, problems
वृंदावन रशियन हाउस में बिजली कनेक्शन काटे जाने से परेशान गैलरी में बैठकर हरि कीर्तन करते रशियन ल? - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन। विदेशी कृष्ण भक्तों ने मंगलवार को बिजली सहित अन्य समस्याओं को लेकर श्री हरिनाम संकीर्तन करते हुए अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। इसकी भनक लगते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचकर अनशनकारी और रशियन बिल्डिंग प्रबंधन से जुड़े लोगों से वार्ता करते हुए मामले को सुलझाने में जुट गए।
विज्ञापन

रमणरेती स्थित रशियन बिल्डिंग के फ्लैटों में बड़ी संख्या में रशियन कृष्ण भक्त रहते हैं। मंगलवार को प्रात: नौ बजे आधा दर्जन से अधिक विदेशी भक्त बिल्डिंग में अव्यवस्थाओं को लेकर श्री हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से विरोध जताने लगे। यहां धवल, लिलिया, एलिक, गौरी, राधिका, रोहित आदि ने आरोप लगाया कि बिल्डिंग में उन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित कर दी है। विरोध प्रदर्शन की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार चौकी रमणरेती मौके पर पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों से बातचीत की। प्रबंधन की ओर से पहुंचे दीपक शर्मा ने बताया कि उक्त लोगों द्वारा बिजली का बिल जमा नहीं किया है। किसी का कनेक्शन नहीं काटा गया है। फॉल्ट के कारण बिजली बंद हो गई है। इस पर कोतवाल ने बिल्डिंग प्रबंधक को बिजली व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि रशियन बिल्डिंग प्रबंधन व भक्तों के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। मामला विदेशी भक्तों से जुड़ा होने के कारण वृंदावन कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच के साथ इस विवाद को सुलझाने की कोशिश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि दोनों का पक्ष सुना गया है। विदेशी भक्तों की समस्या सुलझाने के निर्देश दिए हैं। आरोपों की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed