Mathura News: पूर्व सभासद ने जन्मतिथि बदलकर दो बार पास की हाईस्कूल की परीक्षा, अंकपत्र निरस्त करने के आदेश
मथुरा में पूर्व सभासद ने जन्मतिथि बदल कर दो बार हाईस्कूल की परीक्षा पास की। जांच के बाद अंकपत्र निरस्त करने के आदेश दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में पूर्व सभासद ने जन्मतिथि बदलकर दो बार हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। उपभोक्ता अधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष ने इसकी बोर्ड में शिकायत दर्ज कराई। अब मामले में क्षेत्रीय सचिव ने अंकपत्र को निरस्त करने के आदेश दिए हैं।
पहली बार वर्ष 2011 में पास की परीक्षा
मामला सौंख नगर पंचायत के वार्ड संख्या-चार का है। यहां के पूर्व सभासद जितेंद्र कुमार ने जन्मतिथि को परिवर्तित कर दो बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। मूल अभिलेखों के अनुसार मगोर्रा के बछगांव गांव स्थित बलवीर सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय से वर्ष 2011 में जन्मतिथि 15 मार्च 1996 दर्ज कराकर परीक्षा उत्तीर्ण की।
यह भी पढ़ेंः- UP: हैलो! तुम्हारा बच्चा मेरे कब्जे में है, तीन लाख दे जाओ, पुलिस को बताया तो...और फिर नदी में उतराती मिली लाश
जांच समिति ने की मामले की जांच
इसके बाद वर्ष 2020 में जन्मतिथि को तीन नवंबर 2005 दर्शाया और परीक्षा पास कर ली। जन्मतिथि को परवर्तित कर परीक्षा उत्तीर्ण करने की शिकायत उपभोक्ता अधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण शर्मा ने बोर्ड कार्यालय में की थी। मामले में बोर्ड द्वारा उपसचिव के निर्देशन में जांच समिति बनी।
अंक पत्र निरस्त करने के आदेश
समिति ने जांच कर पिछले माह 13 अप्रैल को बैठक कर वर्ष 2020 में उत्तीर्ण की गई हाईस्कूल की परीक्षा को निरस्त करने की संस्तुति की है। जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण शर्मा ने बताया कि पूर्व सभासद की दूसरी बार हाईस्कूल की उत्तीर्ण परीक्षा के अंक पत्र को निरस्त करने के आदेश बोर्ड के उपसचिव ने दिए हैं।
यह भी पढ़ेंः- बेटे की चाहत में किराए पर ली युवती: बनाए शारीरिक संबंध, बेटी हुई तो जिंदा दफनाने लगा, विरोध पर छोड़कर फरार