फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Former PO Duda Kaushik arrested for taking bribe

रिश्वत लेने के मामले में पूर्व पीओ डूडा कौशिक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Former PO Duda Kaushik arrested for taking bribe
मथुरा। पूर्व पीओ डूडा रमेश चंद्र कौशिक को कन्स्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर से रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन पर ५० हजार की रिश्वत लेने का आरोप था। शिकायतकर्ता ने एक वीडियो भी पेश किया था। जिसके आधार पर थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

कन्स्ट्रक्शन कंपनी एपेक्श के सुपरवाइजर महावीर प्रताप सिंह ने डीएम नवनीत सिंह चहल को २६ मार्च को एफिडेविड देकर शिकायत की थी कि पीओ डूडा रमेश चंद्र कौशिक ने विकास कार्योें में कमीशन मांगा। सुपरवाइजर द्वारा गोकुल, महावन आदि स्थानों पर विकास कार्य कराए थे। पीओ डूडा पर आरोप था कि कार्यों की एफडीआर वापस मांगने के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

सुपरवाइजर ने जब उक्त धनराशि नहीं दी तो उसे एफडीआर देने से मना कर दिया। जिसके चलते उन्होंने कमीशन के ५० हजार रुपये दिए भी, जिसकी उन्होंने रिकार्डिंग कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में राज्य नगरीय विकास अभिकरण के निदेशक के आदेश पर जिला नगरीय विकास अभिकरण की परियोजना अधिकारी नीतू रानी ने रमेश चंद्र के खिलाफ प्राथमिकी सदर थाने में दर्ज कराई थी। जिसकी जांच सीओ सिटी अभिषेक तिवारी कर रहे थे। बुधवार को सीओ सिटी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने पूर्व पीओ डूडा रमेश चंद्र कौशिक को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है। बाद में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed