फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Formal announcement of alliance soon: Jayant

गठबंधन की औपचारिक घोषणा जल्द : जयंत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Formal announcement of alliance soon: Jayant
मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को अपने 10 विधायकों के साथ आधा घंटे तक लोकसभा और राज्यसभा चुनाव पर चर्चा की। मंत्रणा के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब तक एनडीए में शामिल होने की औपचारिक घोषणा नहीं हो जाती तब तक वह कुछ नहीं कह सकते। हालांकि उन्होंने घोषणा जल्द होने की बात भी कही।
विज्ञापन



रालोद अध्यक्ष ने कहा कि राज्यसभा के लिए पार्टी के सभी विधायक पार्टी के निर्णय के साथ हैं। राज्यसभा में किस दल को समर्थन देने के सवाल पर भी वे गोलमोल जवाब देते नजर आए। कहा, यह सर्वविदित हो चुका है कि हम किसके साथ हैं। मथुरा से चुनाव लड़ने के सवाल पर वह चुप्पी साध गए।
विज्ञापन



कांग्रेस की न्याय यात्रा के सवाल पर उन्होंने राहुल गांधी को शुभकामना दी। भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एनडीए में शामिल होने की बहुत जल्द औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसके बाद ही सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे। मथुरा सीट किस कोटे में जाएगी इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वह मथुरावासियों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि विगत दस वर्ष से विपक्ष में रहते हुए मुद्दे उठाए थे। अब हृदय परिवर्तन हो गया है। किसान आंदोलन पर कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो वह मध्यस्थता करने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रालोद जाटों की नहीं किसान, नौजवान व गरीबों की आवाज को उठाने वाली पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



धनगर समाज के धरना स्थल पर पहुंचे

कलेक्ट्रेट पर जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर लंबे समय से धरना दे रहे धनगर समाज के लोगों के बीच भी रालोद मुखिया जयंत चौधरी अपने विधायकों के साथ पहुंचे। उन्होंने 124 दिन से चल रहे धरने में धनगर समाज की मांगों को जायज ठहराते हुए ज्ञापन स्वीकार किया। आश्वासन दिया कि जल्द ही आपकी मांगों को सरकार के समक्ष रखेंगे और विचार विमर्श कर जल्द ही सरकार से आपका अधिकार दिलवाया जाएगा।


इस अवसर पर धनगर समाज के प्रतिनिधि सतीश धनगर, रालोद के क्षेत्र संयोजक रामरस पौनियां, जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह भरंगर, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति, कुंबर नरेंद्र सिंह, डॉ. अशोक अग्रवाल, योगेश नौहवार, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष योगेश चौधरी, युवा ब्रज प्रांत अध्यक्ष उमेश चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर, पीतम प्रधान, रामवीर भरंगर, मंगल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed