फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Flood of faith in Banke Bihari temple in Vrindavan

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भीड़ नियंत्रित करने में बेबस नजर आए पुलिसकर्मी

Mon, 25 Dec 2023 03:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Dec 2023 03:08 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिसकर्मी बेबस नजर आए। 

विज्ञापन
Flood of faith in Banke Bihari temple in Vrindavan
Mathura: बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी के मथुरा के वृंदावन में सोमवार को पूर्णिमा और क्रिसमस की छुट्टी पर आराध्य के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। यहां बांकेबिहारी मंदिर से लेकर अन्य मंदिर दर्शनार्थियों से खचाखच भरे रहे। देशी-विदेशी श्रद्धालु दर्शन के लिए कतार में खड़े रहे। भीड़ के दबाव में महिलाएं व बच्चे चीख पड़े। वहीं बाहर मार्गों पर कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने धक्का-मुक्की के बीच आराध्य के दर्शन किए।

विज्ञापन


विद्यापीठ चौराहे से लेकर बांकेबिहारी मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं रहीं। दाऊजी तिराहा से मंदिर के द्वार तक दर्शनार्थी मंदिर तक पहुंचने का इंतजार करते दिखे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस टीमें लगी रहीं। जगह-जगह लगे पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में बेबस नजर आए। सुबह मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच अंदर प्रवेश किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- श्रद्धा का सैलाब दे गया गम: बांके बिहारी के दर्शन को आईं दो महिला की मौत, भीड़ ने तोड़ी रेलिंग; लगा लंबा जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ के दबाव के बीच श्रद्धालुओं ने बांकेबिहारी के दर्शन किए। इस दौरान बच्चे व महिलाएं चीख पड़े। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर के अंदर तैनात निजी गार्ड श्रद्धालुओं को दर्शन करते ही निकास द्वार की ओर बढ़ा रहे थे। इसके बावजूद मंदिर में पैर रखने को जगह नहीं रही। कमोबेश यही हाल शाम के समय बांकेबिहारी के मंदिर के पट खुलने के बाद देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed