फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   five-year-old girl playing in park molested by drug addict

Mathura News: पार्क में खेल रही पांच वर्षीय बच्ची के साथ नशेड़ी युवक ने की छेड़खानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
five-year-old girl playing in park molested by drug addict
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र में शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। पार्क में खेल रही पांच साल की बच्ची के साथ नशेड़ी युवक ने छेड़खानी कर दी। बच्ची के रोने की आवाज सुनने के बाद परिजन ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

यह घटना सदर बाजार के दामोदरपुरा क्षेत्र की है। सोमवार शाम पांच बजे बच्ची कॉलोनी के पार्क में खेल रही थी। उसी कॉलोनी के निवासी अशोक कुमार ने बच्ची को पकड़ लिया। आरोप है कि उसी समय अशोक बच्ची के साथ अश्लीलता करने लगा। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन घर से निकल आए तो वह भागने की प्रयास करने लगा।
विज्ञापन

हालांकि परिजन व स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि पीड़त परिजन की तहरीर पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में आगे की दिशा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed