फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five bridges like Lakshman Jhula will be built on Yamuna in Mathura

Mathura: ब्रज में यमुना पर बनेंगे लक्ष्मण झूला जैसे पांच पुल, डिजायन तैयार कर रही नोएडा की कंपनी

Sun, 09 Oct 2022 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2022 12:03 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार ब्रज भूमि में अयोध्या की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन विकसित करने की योजना पर काम करा रही है। अब तक कुंड, सरोवर और कु छ स्थानों पर ध्यान केंद्रित किया, अब बड़ी योजनाओं को मूर्त रूप देने की तैयारी है। 

विज्ञापन
Five bridges like Lakshman Jhula will be built on Yamuna in Mathura
वृंदावन: यमुना में नौका विहार करते श्रद्धालु (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहारीजी कॉरिडोर के साथ ही वृंदावन ही नहीं मथुरा के पर्यटन विकास की उम्मीदें बढ़ जाएंगी। ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला की तर्ज पर मथुरा-वृंदावन में पांच सस्पेंशन पुल यमुना का आकर्षण का केंद्र बनेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ब्रज भूमि में अयोध्या की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन विकसित करने की योजना पर काम करा रही है। अब तक कुंड, सरोवर और कु छ स्थानों पर ध्यान केंद्रित किया, अब बड़ी योजनाओं को मूर्त रूप देने की तैयारी है। 
विज्ञापन


योजना से मथुरा-वृंदावन की तस्वीर बदलने वाली है। पांच सस्पेंशन पुल यमुना पर बनाए जाने की योजना है। इसमें तीन वृंदावन और दो मथुरा में बनेंगे। इनकी डिजायन नोएडा की कंपनी तैयार कर रही है। मथुरा में ये सस्पेंशन पुल विश्राम घाट और स्वामी घाट के आसपास बनेंगे। वृंदावन में तीन पुल देवरहा बाबा घाट से बिहारीजी मंदिर के आसपास तक प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

द्वारिकाधीश तक पहुंच सकेंगे भक्त

द्वारिकाधीश मंदिर मुख्य बाजार में होने के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में दिक्कत आती है, वहां तक वाहन नहीं पहुंच पाते हैं। विश्राम घाट और स्वामी घाट पर सस्पेंशन पुल बनने से यमुना पार वाहन पार्किंग के बाद लोग आसानी से दर्शन के लिए आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के जाम से मिलेगी मुक्ति

वृंदावन में सस्पेंशन पुल बनने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से बिहारीजी के दर्शनों के लिए आने वाले भक्त अपने वाहनों को यमुना पार खड़ा कर सकेंगे। इससे वृंदावन में जाम से मुक्ति मिलेगी वहीं यमुना पार एक नया क्षेत्र विकसित हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि ब्रज क्षेत्र के सभी तीर्थों के साथ मथुरा-वृंदावन को लेकर कई बड़ी परियोजनाओं पर काम हो रहा है। जल्द ही ये परियोजनाएं मूर्त रूप लेने लगेंगी। यमुना पर सस्पेंशन पुल की प्लानिंग भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed