फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   five accused of stealing from transformer arrested

Mathura: ट्रांसफाॅर्मर से चोरी करने वाले पांच पकड़े...31 किलो काॅपर तार बरामद, सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना

Tue, 15 Jul 2025 10:32 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 15 Jul 2025 10:32 PM IST
सार

चोरों ने ट्रांसफाॅर्मर की विद्युत आपूर्ति बाधित करने के बाद उसे खंभों से नीचे उतारा। इसके बाद ट्रांसफाॅर्मर से कॉपर निकाला गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

विज्ञापन
five accused of stealing from transformer arrested
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाने की पुलिस ने ट्रांसफाॅर्मर से कॉपर का तार चोरी करने वाले पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से 31 किलो कॉपर, कार समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों ने जिले के कई क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पांचों आरोपी आगरा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि 5 जुलाई को उसफार फीडर के विद्युत अधिकारी ध्रुव साहू ने हाईवे थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने रिपोर्ट में बताया था कि श्रीखाटू श्याम कॉलोनी में स्थित एक ट्रांसफाॅर्मर की विद्युत आपूर्ति बाधित करने के बाद उसे खंभों से नीचे उतारा गया। इसके बाद ट्रांसफाॅर्मर से कॉपर निकाला गया। आरोपियों ने ट्रांसफाॅर्मर को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


 

विद्युत अधिकारियों की शिकायत के बाद पुलिस ने मंगलवार को अंतरजनपदीय गिरोह के पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान थाना जगदीशपुरा के गांव जवाहरपुरम निवासी धर्मवीर उर्फ देव चौधरी, गांव अलबतिया निवासी रामवीर सिंह गोला उर्फ बल्लू, किरावली के गांव सिरसा निवासी अनेक सिंह रूप में हुई है। इनकी निशानदेही पर किरावली के जिंदापुरा निवासी राजू उर्फ राजवीर सिंह और ताजगंज निवासी सुल्तान को आगरा से गिरफ्तार किया है। 

इनके कब्जे से चोरी का 31.200 किलोग्राम कॉपर तार, एक तमंचा, दो कारतूस और एक ईको कार बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार कर ली है। धर्मवीर उर्फ देव चौधरी फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाने का गैंगस्टर है। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed