{"_id":"683370f0f0c4d362a403f6c9","slug":"firing-took-place-after-a-fight-over-land-dispute-in-jhandipur-village-mathura-news-c-369-1-mt11002-130106-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग से फैल गई दहशत; दंपती हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग से फैल गई दहशत; दंपती हुए घायल
Mon, 26 May 2025 12:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:17 PM IST
सार
मथुरा में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान फायरिंग हो गई। छर्रा लगने से पति-पत्नी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के झंडीपुर में जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। छर्रा लगने से पति-पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से पुलिस ने खाली कारतूस भी बरामद किया है।
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि झंडीपुर निवासी सूरजमल का गांव के कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। आरोप है कि शनिवार की रात 11 बजे दूसरे पक्ष के दो युवक आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सूरजमल के पुत्र राकेश और पुत्रवधू सुनीता की पिटाई कर दी। साथ ही दोनों के ऊपर तमंचे से फायरिंग कर दी।
फायरिंग में छर्रा लगने से दंपत्ती घायल हो गए। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूरजमल ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।