{"_id":"aef216139eae1e458318eb46a031c09d","slug":"firing-between-panchayat-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद को गोली मारकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद को गोली मारकर घायल किया
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
सोमवार देर रात कमलकांत उपमन्यु पर दर्ज दुराचार के मामले को लेकर चल रही पंचायत में गोली चल गई। घटना में सभासद संतोष पाठक को पैर में गोली लगी है। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घटना से शहर में सनसनी फैल गई। एसपी सिटी शैलेश कुमार पांडेय भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।
घटना रात करीब सवा 11 बजे की है। घायल संतोष पाठक वार्ड 45 से सभासद है और मारू गली तालाब कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं। पंचायत थाना हाईवे की हनुमान नगर कालोनी में पत्रकार कमलकांत उपमन्यु के आवास पर चल रही थी। इसी दौरान किसी बात पर लेकर गर्मा गर्मी हो गई और कमलकांत उपमन्यु के नजदीकी मोतीकुंज निवासी गुड्डू गौतम ने फायरिंग कर दी।
गुड्डू उसने तीन फायर किए और एक गोली इस मामले में मध्यस्थता कर रहे सभासद संतोष पाठक के पैर में लग गई, दूसरी उन्हें छूते हुए निकल गई। गुड्डू गौतम बसपा से मथुरा वृंदावन विधान सभा से चुनाव लड़ा था और हार गया था। सभासद संतोष पाठक का कहना है कि उसने पहले गाली गलौच की और उसके बाद फायरिंग की।
विज्ञापन
बता दें, कमलकांत उपमन्यु पर गत 12 दिसंबर को एक एमबीए छात्रा ने दुराचार का मामला दर्ज कराया था। इस मामले की जांच बाद में फीरोजाबाद ट्रांसफर कर दी गई थी। इसके खिलाफ पीड़ित पक्ष हाईकोर्ट चला गया था। हाईकोर्ट ने इस मामले में पुलिस व्यवस्था पर भी सख्त टिप्पणी की थी।